पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनावी जीत पर दी बधाई
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने आज अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की लोकसभा चुनाव में भारी जीत के लिए बधाई दी
By : एजेंसी
Update: 2019-05-23 18:23 GMT
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने आज अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की लोकसभा चुनाव में भारी जीत के लिए बधाई दी।
खान ने ट्वीट किया, "मैं भाजपा और सहयोगियों की चुनावी जीत पर प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देता हूं। दक्षिण एशिया में शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए उनके साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं।'
I congratulate Prime Minister Modi on the electoral victory of BJP and allies. Look forward to working with him for peace, progress and prosperity in South Asia
भारत में लगभग 90 करोड़ मतदाताओं में से लगभग 67 प्रतिशत ने 11 अप्रैल 19 मई तक हुए सात चरणों के चुनावों में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।