वेस्टर्न इंडिया स्टैंग्थ लिफ्टिंग तथा इंक्लाइन बैंच प्रेस चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया
बीएसपी ओपन एयर थियेटर में 2 से 4 अगस्त तक होने वाले तीन दिवसीय पहली वेस्टर्न इंडिया स्टैंग्थ लिफ्टिंग तथा इंक्लाइन बैंच प्रेस चैंपियनशीप
दल्लीराजहरा। बीएसपी ओपन एयर थियेटर में 2 से 4 अगस्त तक होने वाले तीन दिवसीय पहली वेस्टर्न इंडिया स्टैंग्थ लिफ्टिंग तथा इंक्लाइन बैंच प्रेस चैंपियनशीप के दूसरे दिन शनिवार को विभिन्न वर्ग समूह में खिलाड़ियों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन कर मैडल हासिल किये।
द्वितीय दिवस स्पर्धा के मुख्य अतिथि ज्योति अस्पताल के डाक्टर एके ठाकुर थे. विशेष अतिथि के रूप में समाजसेवी अन्नू कुकरेजा, बिट्टू राणे, अंर्तराष्ट्रीय खिलाडी सुनील वैष्णव, इंडिया सेकेडरी बाबूल विकास थे।
रविवार को समापन समारोह के मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला उड़िया होंगे. अन्य मंचस्थ अतिथियों में युथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पूर्ण चंद पाढ़ी, जिला उपाध्यक्ष शीबू नायर, यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव प्रशांत बोकड़े मंचस्थ होंगे. छग प्रदेश स्टैग्थ लिफ्टिंग एवं आईओसी राजहरा माइंस के तत्वाधान में आयोजित सीनियर मास्टर पुुरूष एवं महिला तथा इंक्लाइन बैंच प्रेस प्रतियोगिता के सीनियर पुरूष स्टैग्थ लिफ्टिंग के 52 किलोग्राम वर्ग में हरियाणा के सचिन ने 322.5 किलोग्राम वजन उठाकर गोल्ड मैडल हासिल किया।
60 किलोग्राम वर्ग समूह में विक्रम सिंह हरियाणा ने 495 किलोग्राम गोल्ड, सुरेश कुमार कुमावत राजस्थान 487.5 किलोग्राम सिल्वर, हरिश पुरी गोस्वामी मध्यप्रदेश 432.5 किलोग्राम वजन उठाकर ब्रांज हासिल किया. 68 किलोग्राम वर्ग समूह में मुकेश कुमार राजस्थान 577.5 किलोग्राम गोल्ड मैडल, तनुज हरियाणा 557.5 किग्रा सिल्वर मैडल एवं दिपक कुमार छत्तीसगढ़ ने 515 किलोग्राम वजन उठाकर तृतीय ब्रांज मैडल प्राप्त किया।
मास्टर पुरूष के 60 किग्रा में छग के आरएस मंडावी 410 किग्रा वजन उठाकर गोल्ड एवं लोचन कुमार सोनी 172.5 किग्रा सिल्वर, 68 किग्रा में छग के पुरानिक राम 400 किग्रा गोल्ड मैडल, राजस्थान के सोहन हलवाला 367.5 सिल्वर एवं बिकास वेस्ट बंगाल 270 किग्रा ब्रांज मैडल प्राप्त किया. सीनियर बैंच प्रेस इंक्लान 52 किग्रा वर्ग में छग के लक्की गुप्ता 62.5 किग्रा गोल्ड, 60 किग्रा में देवाज्योति अधिकारी वेस्ट बंगाल 177.5 गोल्ड, संतोष देवांगन छग 175 किग्रा सिल्वर तथा विक्रम सिंग हरियाणा 175 किग्रा ब्रांज मैडल हासिल किया।
68 किग्रा वर्ग में तनुज हरियाणा 255 किग्रा गोल्ड, मुके श कुमार राजस्थान 205 सिल्वर व राहुल राजपुत छग 190 किग्रा ब्रांज मैडल, 76 किग्रा में हरियाणा के नितीश जॉन 237.5 किग्रा गोल्ड, धरम वीर सिंह छग 235 सिल्वर तथा रज्जू सोनकर छग 187.5 ब्रांज मैडल, इसी प्रकार 68 किग्रा में राजस्थान के सोहन 150 किग्रा गोल्ड तथा विकास महाजन वेस्ट बंगाल 110 किग्रा सिल्वर मैडल प्राप्त किया।
इस अवसर पर कोच हरिनाथ, मार्तण्ड सिंह, रितु कुमार, प्रकाश बक्शी, रूहेल मंडावी, अजयन पिल्ले, मिडिया प्रभारी विरेन्द्र भारद्वाज, नरेन्द्र खोब्रागढे, छगन साहू, एस अंसारी, सूर्या, नरेन्द्र साहू, नंदकिशोर साहू, प्रियंका साहू, संतोषी सहित अनेक लोग उपस्थित थे।