8 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक गिरफ्तार
शिवपुरी ! आठ हजार की रिश्वत लेते फिजिकल पुलिस चौकी के प्रधान आरक्षक प्रताप रघुवंशी को लोकायुक्त पुलिस द्वारा रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।;
By : देशबन्धु ब्यूरो
Update: 2017-01-14 04:38 GMT
शिवपुरी ! आठ हजार की रिश्वत लेते फिजिकल पुलिस चौकी के प्रधान आरक्षक प्रताप रघुवंशी को लोकायुक्त पुलिस द्वारा रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार रघुवंशी को रिश्वत लेते लोकायुक्त पुलिस ने गिरफ्तार किया है।बताया जाता है कि फरियादी अनिल त्रिपाठी से आगजनी के मामले में बन्दूक जब्त और लाइसेंस कैन्सिल कराने के नाम पर रघुवंशी ने 50 हजार रुपये मांगे थे।इसके बदले 15 हजार रुपये पहले लिए गए थे जबकि आज 8 हजार रुपये दिए गए। इस दौरान दो हजार के नए नोट के रूप में आठ हजार रुपये लेते रघुवंशी को सडक़ पर ही लोकायुक्त द्वारा पकड़ लिया गया।