कश्मीर में विभिन्न आयोगों को समाप्त करने के खिलाफ याचिका

जम्मू कश्मीर में विभिन्न आयोगों को समाप्त किए जाने के आदेश को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी गई है।

Update: 2019-10-25 16:14 GMT

नई दिल्ली । जम्मू कश्मीर में विभिन्न आयोगों को समाप्त किए जाने के आदेश को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी गई है।

मुजफ्फर इकबाल खान की ओर से दाखिल की गई इस याचिका में जम्मू-कश्मीर प्रशासन के जरिये राज्य में मानवाधिकार आयोग, महिला एवं बाल विकास आयोग समेत अन्य आयोगों को खत्म करने के आदेश को चुनौती दी गई है।

याचिका में कहा गया है कि अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी बनाए जाने के खिलाफ जब मामला लंबित है तो ऐसे में विभिन्न आयोगों को कैसे खत्म किया जा सकता है।

याचिकाकर्ता ने सरकार के इस फैसले पर रोक लगाने की मांग की है।

Full View

Tags:    

Similar News