मुंबई में अपने 5 रुपये मांगने पर व्यक्ति की हत्या

देश की वाणिज्यिक राजधानी मुंबई से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।

Update: 2020-02-26 18:16 GMT

मुंबई | देश की वाणिज्यिक राजधानी मुंबई से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां के एक सीएनजी रिफिल स्टेशन में अपने खुद के पांच रुपये मांगने पर एक आदमी की हत्या कर दी गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। मंगलवार देर शाम को यह घटना उस वक्त हुई, जब पीड़ित रामदुलार सिंह यादव (68) बोरीवली पूर्व में स्थित मगाथाने गैस स्टेशन में अपने वाहन में सीएनजी भरवाने के लिए गए।

भुगतान करने के बाद उसने अपने शेष पांच रुपये वापस मांगे। इतने में परेशान होकर पांच लोगों ने उन्हें घेरकर गाली-गलौज और मारना-पीटना शुरू कर दिया और इसके बाद उन्हें घायल अवस्था में वहीं छोड़कर रफूचक्कर हो गए।

बुधवार की सुबह, गंभीर चोट लगने की वजह से पिता के दम तोड़ने के बाद पीड़ित के बेटे संतोष यादव ने कस्तूरबा रोड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।

मृतक रामदुलार पालघर जिले में नालासोपारा के रहने वाले थे और कथित तौर पर वह मंगलवार की शाम को अपने घर ही आ रहे थे कि रास्ते में महज पांच रुपये के चलते उनके साथ यह हादसा हो गया।

पुलिस कार्रवाई में जुट गई है और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, आगे की जांच जारी है।

Full View

Tags:    

Similar News