रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

राजस्थान भ्रष्टचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने आज भीलवाडा जिले के गेनोलो के पटवारी को चार हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया

Update: 2017-07-06 18:42 GMT

जयपुर । राजस्थान भ्रष्टचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने आज भीलवाडा जिले के गेनोलो के पटवारी को चार हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एसीबी)राजेश गुप्ता ने बताया कि पटवारी डोरी लाल ने यह रिश्वत परिवादी हीरालाल रैगर से पत्नी के नाम कुआं दर्ज कराने के एवज में ली थी।

उन्होंने बताया कि परिवादी हीरालाल रैगर ने लिखित शिकायत दी कि गेनोलो पटवारी उसके कुयें को पत्नी के नाम दर्ज करने के एवज में चार हजार रूपये की रिश्वत की मांग की जा रही है।

इस पर ब्यूरों ने सत्यापन कर आज परिवादी को राशि देकर पटवारी के पास भेजा।

परिवादी द्वारा राशि देते ही ब्यूरों की टीम ने उसे गिरफ्तार कर राशि बरामद कर ली। एसीबी ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Tags:    

Similar News