पाकिस्तान नहीं देगा भारत-अफगानिस्तान को व्यापार की अनुमति: अजीज

पाकिस्तान के योजना आयोग के उप प्रमुख सरताज अजीज ने दावा किया है कि अफगानिस्तान के साथ व्यापार करने के लिए भारत को वह अपनी जमीन का इस्तेमाल नहीं करने देगा

Update: 2017-12-26 13:04 GMT

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के योजना आयोग के उप प्रमुख सरताज अजीज ने दावा किया है कि अफगानिस्तान के साथ व्यापार करने के लिए भारत को वह अपनी जमीन का इस्तेमाल नहीं करने देगा।

श्री अजीज ने एक निजी चैनल से कल कहा कि भारत का व्यापार अफगानिस्तान के साथ जुड़ा हुआ नहीं है।

रेडियो पाकिस्तान ने श्री अजीज के हवाले से कहा कि पाकिस्तान अफगानिस्तान के साथ सभी व्यावसायिक संबंधित मुद्दों को बातचीत के द्वारा हल करना चाहता है लेकिन अफगान सरकार बातचीत शुरू करने के प्रति अनिच्छुक है।

उन्होंने कहा कि हम अफगानिस्तान के साथ बैठक करना चाहते हैं ताकि दोनों देशों के बीच व्यावसायिक मुद्दों को हल किया जा सके।
 

Tags:    

Similar News