मकान की मांग को लेकर 1 व्यक्ति बिजली के खंभे पर चढ़ा
मनचाही जगह पर सरकारी आवास की मांग पूरी न किये जाने से नाराज एक व्यक्ति ने आज मध्यप्रदेश के सतना जिले के संयुक्त कलेक्टर के कार्यालय के सामने लगे बिजली के खंभे पर चढ़कर सनसनी फैला दी
सतना। मनचाही जगह पर सरकारी आवास की मांग पूरी न किये जाने से नाराज एक व्यक्ति ने आज मध्यप्रदेश के सतना जिले के संयुक्त कलेक्टर के कार्यालय के सामने लगे बिजली के खंभे पर चढ़कर सनसनी फैला दी, उसे किसी तरह से समझा बुझाकर सुरक्षित उतार लिया गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के ताला थाना क्षेत्र का रहने वाला रामनिवास पाल आज संयुक्त कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में शामिल होने सतना आया था।
रामनिवास सालों से ताला की जिस शासकीय भूमि पर झोपड़ी बनाकर रह रहा था, वह उसी स्थान पर शासकीय आवास योजना के तहत मकान बनाये जाने की मांग कर रहा था।
अधिकारियों के मना करने से नाराज रामनिवास एक बिजली के खंभे पर जा चढ़ा और मांग पूरी न किये जाने पर जान देने की धमकी देने लगा। जैसे तैसे उसे समझा बुझाकर को खंभे से उतारा गया।