मणिपुर चुनाव में ओकराम इबोबी सिंह की जीत
मणिपुर के मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह थोबल विधानसभा सीट से विजयी घोषित किये गये हैं।
By : देशबन्धु ब्यूरो
Update: 2017-03-11 11:44 GMT
नयी दिल्ली। मणिपुर के मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह थोबल विधानसभा सीट से विजयी घोषित किये गये हैं। चुनाव आयोग के अनुसार सिंह को 16290 वोट मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी लियितनथेम बसंत सिंह को 8179 मत मिले। पीपुल्स रिसर्जेंस एंड जस्टिस अलायंस की ईरोम शर्मिला को मात्र 90 वोट मिले।