नोडल अधिकारी के घर एसीबी का छापा

जांजगीर ! एंटी करप्शन ब्यूरो ने जिला सहकारी बैंक जांजगीर के नोडल अधिकारी के घर छापामार कार्रवाई की।;

Update: 2017-02-17 03:57 GMT

नगदी 46 हजार सहित जमीन के दस्तावेज मिले

जांजगीर !   एंटी करप्शन ब्यूरो ने जिला सहकारी बैंक जांजगीर के नोडल अधिकारी के घर छापामार कार्रवाई की। रायपुर व बिलासपुर की संयुक्त टीम ने दिनभर जांच की। इस दौरान नगदी 46 हजार रुपए, जमीनों के कागजात बरामद हुए। इसके अलावा  2 मकान, 3 ट्रक और 1 हाइवा के साथ ही कई लग्जरी गाड़ी की जानकारी मिली है। एसीबी की टीम दस्तावेजों के आधार पर जांच में जुटी है। जिला नोडल अधिकारी डा श्रवण सिंह के खिलाफ अकूत संपत्ति की शिकायत पर एंटी करप्शन ब्यूरो ने 16 फरवरी को सुबह छापेमारी की। सुबह 6 बजे एसीबी की टीम श्रवण सिंह के घर पहुंची और जांच शुरू की। इस दौरान टीम ने नगद और सारे दस्तावेज खंगाले। जांच में टीम को  46 हजार रुपए नगद मिले। इसके अलावा कुछ जमीन के दस्तावेज हांथ लगे हैं। बताया जा रहा है कि ये दस्तावेज परिवार के सदस्यों के नाम पर हैं। कई लग्जरी गाड़ी और ट्रक होने की जानकारी भी जांच में सामने आई है। दस्तावेजों के आधार पर एसीबी की टीम जांच में जुटी है।  हालांकि अभी तक संपत्ति का वास्तविक ब्योरा सामने नहीं आ सका है। खबर लिखे जाने तक जांच जारी थी।

 

Tags:    

Similar News