नीतीश ने हजरत मखदूम सैयद शाह के मजार पर की चादरपोशी

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हजरत मखदूम सैयद शाह पीर मुहम्मद मुजीबुल्लाह कादरी रहमतुल्लाह अलैह की मजार पर आज चादरपोशी की

Update: 2022-10-09 21:23 GMT

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हजरत मखदूम सैयद शाह पीर मुहम्मद मुजीबुल्लाह कादरी रहमतुल्लाह अलैह की मजार पर आज चादरपोशी की।
श्री कुमार ने रविवार को फुलवारीशरीफ खानकाह मुजीबिया में उर्स के मुबारक मौके पर हजरत मखदूम सैयद शाह पीर मुहम्मद मुजीबुल्लाह कादरी रहमतुल्लाह अलैह की मजार पर चादरपोशी की तथा राज्य में अमन, चैन एवं तरक्की की दुआ मांगी।

इस अवसर पर खानकाह-ए-मुजीबिया के प्रबंधक हजरत मौलाना मिनहाजउद्दीन कादरी ने मुख्यमंत्री को राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिये दुआ करायी। चादरपोशी से पहले मुख्यमंत्री ने खानकाह मुजीबिया के पीर सज्जादानशीं हजरत मौलाना सैयद शाह मोहम्मद अयातुल्लाह कादरी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया।
खानकाह-ए-मुजीबिया के प्रबंधन द्वारा मुख्यमंत्री को पुष्प-गुच्छ, अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिह्न भेंटकर अभिनंदन किया।

इस अवसर पर वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, बिहार सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष मो. इरशादुल्लाह, फुलवारीशरीफ नगर परिषद के अध्यक्ष मो. आफताब आलम, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डाॅ. एस. सिद्धार्थ, जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लो सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

Full View

Tags:    

Similar News