एनआईईटी फार्मेसी ने क्यूएस आइ-गेज सब्जेक्ट रेटिंग में हासिल की डायमंड रेटिंग
एनआईईटी फार्मेसी इंस्टीट्यूट, ग्रेटर नोएडा ने फार्मेसी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए क्यूएस आइ-गेज सब्जेक्ट रेटिंग (फार्मेसी)-2022 में डायमंड रेटिंग हासिल किया;
ग्रेटर नोएडा। एनआईईटी फार्मेसी इंस्टीट्यूट, ग्रेटर नोएडा ने फार्मेसी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए क्यूएस आइ-गेज सब्जेक्ट रेटिंग (फार्मेसी)-2022 में डायमंड रेटिंग हासिल किया।
डायमंड रेटिंग संस्थान के शिक्षण के व्यापक क्षेत्र में खुद को बेहतर बनाने के साथ-साथ तेजी से शिक्षा की गुणवत्ता और प्रासंगिकता में सकारात्मक प्रयासों का परिणाम है।
बैंगलोर में आयोजित दो दिवसीय क्यूएस आइ-गेज इंडिया एकेडेमिक फोरम में क्यूएस आइ-गेज रेटिंग 2022 की घोषणा की गयी। संस्थान की ओर से एडिशनल मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. नीमा अग्रवाल ने क्यूएस आइ-गेज रेटिंग सिस्टम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आश्विन फर्नांडीस से डायमंड रेटिंग का प्रमाणपत्र प्राप्त किया।
एनआईईटी फार्मेसी इंस्टीट्यूट एक प्रगतिशील संस्थान है जिसने सदैव शिक्षा में इन्नोवेशन और अत्याधुनिक तकनीकों के प्रयोग पर बल दिया है, जिसका परिणाम है कि आज संस्थान को क्यूएस आइ-गेज सब्जेक्ट रेटिंग (फार्मेसी)-2022 में डायमंड रेटिंग से नवाजा गया है।
क्यूएस आइ-गेज रेटिंग सिस्टम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आश्विन फर्नांडीस ने डायमंड रेटिंग हासिल करने के लिए एनआईईटी फार्मेसी इंस्टीट्यूट, ग्रेटर नोएडा को बधाई दी।
उन्होंने गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा तथा शानदार प्लेसमेंट देने के लिए एनआईईटी फार्मेसी इंस्टीट्यूट के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर डॉ. नीमा अग्रवाल-एडिशनल मैनेजिंग डायरेक्टर- एनआईईटी ने कहा कि एनआईईटी फार्मेसी इंस्टीट्यूट के द्वारा डायमंड रेटिंग प्राप्त करना गौरव की बात है तथा आगे हम इससे बेहतर प्रदर्शन के लिए पूरा प्रयास करेंगे। डायमंड रेटिंग प्राप्त करना संस्थान के सभी स्टेकहोल्डर्स के सम्मिलित प्रयासों और कड़ी मेहनत का नतीजा है
। उन्होंने इस अवसर पर संस्थान को बधाई दी एवं और अधिक प्रभावी परिणामों की अपेक्षा व्यक्त की।