एग्रीकल्चर ऑफिसर सहित कई पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता और सैलरी
श्री विजयपुरम, नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए अंडमान और निकोबार प्रशासन के कृषि विभाग, श्री विजयपुरम ने अलग-अलग जोन में ग्रुप 'बी' नॉन-गजेटेड (नॉन-मिनिस्टीरियल) और ग्रुप 'सी' (नॉन-मिनिस्टीरियल) पदों को भरने के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके आमंत्रित किए हैं।;
श्री विजयपुरम, नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए अंडमान और निकोबार प्रशासन के कृषि विभाग, श्री विजयपुरम ने अलग-अलग जोन में ग्रुप 'बी' नॉन-गजेटेड (नॉन-मिनिस्टीरियल) और ग्रुप 'सी' (नॉन-मिनिस्टीरियल) पदों को भरने के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके आमंत्रित किए हैं।
अंडमान और निकोबार प्रशासन की ओर से जारी 10 रिक्तियों में एग्रीकल्चर ऑफिसर, ग्रुप-'बी' नॉन-गजेटेड का 1; एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग असिस्टेंट, ग्रुप-'बी' नॉन-गजेटेड के 2 और एग्रीकल्चर असिस्टेंट, ग्रुप 'सी' के 7 पद शामिल हैं।
इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 24 सितंबर के दोपहर 12 बजे से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर तक तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे अंडमान और निकोबार प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से एग्रीकल्चर ऑफिसर पद के लिए कृषि/बागवानी में मास्टर डिग्री, एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग असिस्टेंट के लिए एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग में डिग्री और मिट्टी एवं जल संरक्षण कार्य में ट्रेनिंग होनी चाहिए। वहीं, एग्रीकल्चर असिस्टेंट पोस्ट के लिए कृषि/बागवानी में ग्रेजुएशन की डिग्री या इसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। इसके अलावा, कैंडिडेट्स के पास पद के अनुसार प्रासंगिक क्षेत्र में कम से कम 2 वर्षों का अनुभव होना भी अनिवार्य है।
आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है। वहीं, एग्रीकल्चर असिस्टेंट पोस्ट के लिए पुरुष उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 33 वर्ष और महिला अभ्यर्थियों की 38 वर्ष तय की गई है। हालांकि, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच, कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी एग्रीकल्चर असिस्टेंट के लिए 29,200 से 92,300 रुपए के बीच और अन्य दो पदों के लिए 35,400 से 1,12,400 रुपए के बीच प्रति माह होगी।
आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 100 रुपए तय किया गया है। वहीं, महिलाएं/एसटी/बेंचमार्क दिव्यांगता वाले उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।