मुकेश अंबानी के जियो प्लेटफॉर्म का 27,000 करोड़ा का आईपीओ लॉन्च
आज दिनभर की सभी खबरों और अपडेट के लिए हमारे साथ जुड़े रहें. हम आपके लिए देश और दुनिया के साथ राजनीति, खेल, विज्ञान और दिनभर की तमाम खबरों से जुड़े लाइव अपडेट के साथ हाजिर हैं. बस हमारे साथ बने रहें;
मुकेश अंबानी के जियो प्लेटफॉर्म का 27,000 करोड़ का आईपीओ लॉन्च
इंडोनेशिया में महंगाई और जंगलों की आग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
इंडोनेशियामें बढ़ती महंगाई, आर्थिक परेशानियों और जंगलों में लगी आग को लेकर छात्रों और सामाजिक संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया. 21 अक्टूबर को जकार्ता, योग्याकार्ता और पश्चिमी जावा के बांडुंग शहर में प्रदर्शन हुए. प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो की सरकार की नीतियों की आलोचना की. यह प्रदर्शन उनके प्रशासन के दो साल पूरे होने के मौके पर हुआ.
अखबार 'द जकार्ता पोस्ट' के अनुसार, जकार्ता में सैकड़ों विश्वविद्यालय के छात्र तुगु तानी स्मारक के पास इकट्ठा हुए. उन्होंने बढ़ती महंगाई और जंगलों व दलदली वन क्षेत्रों में लगी आग से निपटने के सरकार के तरीके पर सवाल उठाए. प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांग की कि जंगलों में लंबे समय से लगी आग को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाए. उन्होंने पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली कंपनियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने, भ्रष्टाचार पर रोक लगाने और शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं को सस्ता बनाने की भी मांग की.
हिंसा और तनाव के बीच प्रदर्शनकारियों ने एक पुलिस ट्रक में आग भी लगा दी. वहीं, ग्रीनपीस इंडोनेशिया के कार्यकर्ता जकार्ता के होटल इंडोनेशिया ट्रैफिक सर्कल स्थित वेलकम स्मारक पर चढ़ गए.
प्रदर्शनों के बीच राष्ट्रपति कार्यालय के प्रमुख लिस्टियो सिगित प्रबोवो ने बताया कि राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो ने सोमवार को जकार्ता में एक अहम बैठक की. बैठक मेंजंगलोंऔर जमीन पर लगी आग से निपटने के प्रयासों में तेजी लाने पर चर्चा हुई.
भारत को 31 दिसंबर, 2029 तक नशामुक्त बनाना है: अमित शाह
भारत के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को देश को नशामुक्त बनाने के लिए 31 दिसंबर, 2029 की समय सीमा तय की है. उन्होंने नशीली दवाओं के खतरे के खिलाफ आने वाले वर्षों में एकजुट होकर लड़ने की बात कही है.
राजधानी दिल्ली स्थित नेशनल पुलिस मेमोरियल में 'पुलिस स्मृति दिवस' के अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री शाह ने कहा कि ड्रग्स का खतरा पूरे देश के लिए एक गंभीर चुनौती है. उन्होंने कहा, "हमने 31 दिसंबर 2029 तक भारत से ड्रग्स के खतरे को पूरी तरह समाप्त करने का लक्ष्य रखा है."
क्या अमूल की तरह कामयाबी के झंडे गाड़ेगी सहकारी 'भारत टैक्सी'?
गृह मंत्री ने कहा कि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए वर्ष 2026 के बचे हुए हिस्से और अगले तीन वर्षों के दौरान नशीली दवाओं के खिलाफ एक संयुक्त लड़ाई लड़ने की जरूरत है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्ष्य के अनुरूप देश भर के पुलिस बलों से इस रोडमैप पर पूरी ईमानदारी के साथ काम करने और युवा पीढ़ी को नशीले पदार्थों के खतरों से बचाने का आग्रह किया.
अमित शाह ने कहा कि ड्रग्स की समस्या न केवल आने वाली पीढ़ियों को बर्बाद करती है, बल्कि अर्थव्यवस्था पर भी भारी बोझ डालती है. इसके अलावा, इससे मिलने वाला पैसा राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल संगठनों को वित्तीय मदद पहुंचाता है. इस लक्ष्य को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने देश भर की पुलिस से इस अभियान में पूरी तल्लीनता से जुटने की अपील की है.
मुकेश अंबानी के जियो प्लेटफॉर्म का 27,000 करोड़ का आईपीओ लॉन्च
भारतीय अरबपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के जियो प्लेटफॉर्म्स का 3.2 अरब डॉलर (लगभग 27,000 करोड़ रुपये) का आईपीओ बुधवार को लॉन्च होने के पहले ही घंटे में 85 प्रतिशत सब्सक्राइब हो गया.
मेटा, गूगल और प्रमुख संस्थागत निवेशकों के समर्थन वाली जियो प्लेटफॉर्म्स भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है. इसके पास 50 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं, जो इसे चीन की चाइना मोबाइल के बाद एक ही देश में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा टेलीकॉम ऑपरेटर बनाता है.
स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, निवेशकों ने अपने आरक्षित कोटे से 2.8 गुना अधिक बोली लगाई है. वहीं, रिटेल निवेशकों, जिनके लिए आईपीओ का लगभग एक तिहाई हिस्सा आरक्षित है, ने अब तक अपने कोटे का 0.14 गुना सब्सक्राइब किया है.
इस आईपीओ के साथ जियो प्लेटफॉर्म्स की वैल्यू लगभग 108.3 अरब डॉलर तक पहुंच गई है. 28 अक्टूबर को शेयर बाजार में ट्रेडिंग शुरू होने के बाद यह मार्केट कैप के हिसाब से भारत की सबसे बड़ी कंपनियों में शामिल हो सकती है. इस हफ्ते की शुरुआत में, जियो ने अबु धाबी इंवेस्टमेंट अथॉरिटी और ब्लैकरॉक जैसे वैश्विक और घरेलू एंकर निवेशकों को 85.3 करोड़ डॉलर के शेयर बांटे थे, जबकि इस कोटे के लिए 25 अरब डॉलर से अधिक की बोलियां मिली थीं.