मृतक के परिवार को दी सहायता राशि
बालोद में विगत दिनों सड़क दुर्घटना में मृत आरक्ष (चालक) देवनाथ ठाकुर के शोक संतप्त परिवार की आर्थिक सहायता;
दल्लीराजहरा। बालोद में विगत दिनों सड़क दुर्घटना में मृत आरक्ष (चालक) देवनाथ ठाकुर के शोक संतप्त परिवार की आर्थिक सहायता हेतु पुलिस परिवार के सदस्यों द्वारा एक संक्षिप्त कार्यक्रम आयोजित कर शोककुल परिवार को सहयोग राशि प्रदान की गई।
मृत आरक्षक के परिवार में उसकी पत्नी व नवजात बालिका के साथ अन्य आश्रित सदस्यों की सहायता हेतु पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पुलिस लाईन व जिले के समस्त थानों के अधिकारी व कर्मचारियों के द्वारा सहयोग राशि कुल 16,500 रूपये एकत्र की गई तथा पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जेआर ठाकुर द्वारा दिवंगत आरक्ष की पत्नी को प्रदान की गई।
इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) डॉ. अनुराग झा, उप पुलिस अधीक्षक दिनेश सिन्हा, रक्षित निरीक्षक प्रभारी सूबेदार मधुसूदन नाग तथा कार्यालय के अन्य स्टाफ भी उपस्थित हुए।