मप्र : 6 बदमाश गिरफ्तार अवैध हथियार बरामद
एक देशी कट्टा एक राउण्ड लोडेड, एक देसी पिस्टल, एक देशी 12 इबोर डबल बैरल बंदूक दो नाल मय दो राउण्ड तथा एक बैरल की अधिया कट्टा दो कारतूस बरामद किए है
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की निशातपुरा और हनुमानगंज थाना पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन निकरानी शुदा बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार बरामद किए हैं।
पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि जहां एक ओर निशातपुरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अज्जू और मुन्ना को अवैध हथियारों के साथ पकडा और उनके निशानदेही पर दो अन्य बदमाश सोहेल और सुल्तान को गिरफ्तार कर लिया।
इसके अलावा हनुमानगंज पुलिस ने अरशद नाम के दो बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो रिवाल्वर और दो कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर मामले की जांच पडताल शुरू कर दी है।
बताया है कि पकडे गए आधा दर्जन बदमाश हथियारों के अवैध काराेबार में लिप्त थे। इनके खिलाफ विभिन्न थानों में संगीन अपराध दर्ज हैं।