मप्र : एक दिन में कोरोना के 1 हजार से कम मरीज मिले

मध्यप्रदेश में कई दिनों बाद 24 घंटो में कोरोना के नए संक्रमित मरीजों की संख्या एक हजार से कम सामने आई है

Update: 2020-10-21 02:31 GMT

भोपाल। मध्यप्रदेश में कई दिनों बाद 24 घंटो में कोरोना के नए संक्रमित मरीजों की संख्या एक हजार से कम सामने आई है। वहीं इसी अवधि में 1439 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब तक बीमारी से 2811 मरीजों की मौत हो चुकी है। राज्य स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े बताते हैं कि कुल मरीजों की संख्या बढ़कर एक लाख 62 हजार 178 हो गई है। काफी अरसे बाद ऐसा हुआ है, जब 24 घंटों मंे एक हजार से कम, 975 मरीज बढ़े हैं। सबसे ज्यादा 226 मरीज इंदौर में बढ़ने से कुल मरीजों की संख्या 32030 हो गई है। इसके अलावा भोपाल में 158 मरीज बढ़े और यहां कुल मरीजों का आंकड़ा 22718 हो गया है। वहीं जबलपुर में 69 और ग्वालियर में 48 मरीजों की संख्या बढ़ी।

राज्य में बीते 24 घंटों में 13 मरीजों की मौत हुई है। अब तक बीमारी से 2811 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 1439 मरीज स्वस्थ हुए। अब तक कुल एक लाख 46 हजार 860 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इस समय सक्रिय मरीजों की संख्या 12507 है।

Full View

Tags:    

Similar News