आंध्र में कोरोना से उबरे मरीज ज्यादा, नए मरीज कम
आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोनावायरस जांच रिपोर्टों में 3,986 नए मामले सामने आए। इसके साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या 7,83,132 लाख तक पहुंच गई
By : एजेंसी
Update: 2020-10-18 23:21 GMT
अमरावती। आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोनावायरस जांच रिपोर्टों में 3,986 नए मामले सामने आए। इसके साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या 7,83,132 लाख तक पहुंच गई। वहीं इस दौरान 4,591 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है, जिससे यहां इस संक्रमण से ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 7,40,229 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी रविवार को दी। बीते 24 घंटों में और 18 संक्रमितों की मौत हो गई। इसके साथ राज्य में वायरस से मरने वालों की कुल संख्या 6,429 हो गई है।
राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 36,474 तक पहुंच गई है।