मोदी ने ‘मिसाइल मेन’ कलाम को किया नमन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ‘मिसाइल मेन ऑफ इंडिया’ के नाम से मशहूर पूर्व राष्ट्रपति ए पी जे अब्दुल कलाम की जयंती पर उन्हें नमन किया।

Update: 2019-10-15 16:13 GMT

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ‘मिसाइल मेन ऑफ इंडिया’ के नाम से मशहूर पूर्व राष्ट्रपति ए पी जे अब्दुल कलाम की जयंती पर उन्हें नमन किया।

 मोदी ने कहा, “  कलाम के पास 21 वीं सदी में सशक्त और आधुनिक भारत को लेकर दूरदर्शिता थी और इसे हासिल करने के लिए उन्होंने अपना पूरा जीवन लगा दिया।”

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जी को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। उन्होंने 21वीं सदी के सक्षम और समर्थ भारत का सपना देखा और इस दिशा में अपना विशिष्ट योगदान दिया। उनका आदर्श जीवन देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।

India salutes Dr. APJ Abdul Kalam Ji on his Jayanti. pic.twitter.com/PPgPrkqQRG

— Narendra Modi (@narendramodi) October 15, 2019

उन्होंने कहा, “ उनका जीवन प्रत्येक भारतीय के लिए एक प्रेरणा है। भारत डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर उन्हें सलाम करता है।”

Full View

Tags:    

Similar News