मोदी का मुखौटा पहनाकर सवालों की बौछार
बिलासपुर ! नोट बंदी को लेकर आज कांग्रेस ने जूना बिलासपुर हटरी चौक में जनवेदना पंचायत लगाई जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुखौटा पहने पूर्व विधायक से लोगों ने सवाल किया;
कांग्रेस की जनवेदना पंचायत लगी हटरी चौक में
भारी संख्या में पहुंचे आमजन व कांग्रेसी
नोटबंदी से हुई परेशनियां बताई , कई मुद्दे उठाए
बिलासपुर ! नोट बंदी को लेकर आज कांग्रेस ने जूना बिलासपुर हटरी चौक में जनवेदना पंचायत लगाई जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुखौटा पहने पूर्व विधायक से लोगों ने सवाल किया और नोटबंदी से हुई परेशानी बताई । वहीं कांग्रेस जनों ने महंगाई सहित कई मुद्दों को जनवेदना पंचायत में उठाया । इस दौरान काफी संख्या में आमजन व कांग्रेसी उपस्थित थे। कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर पूरे देश में नोटबंदी के खिलाफ कांग्रेस द्वारा जनवेदना पंचायत का आयोजन कर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज शहर कांग्रेस कामेटी के द्वारा हटरी चौक जूना बिलासपुर में जनवेदना पंचायत लगाई गई। पूर्व विधायक चुरावन मंगेशकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मुखैटा पहनकर कुर्सी पर बैठे। मंगेशकर ने मोदी की आवाज निकाली तथा भाईयों और बहनों वाले अंदाज में नकल करते हुए सभा को संबोधित किया । आज जनवेदना पंचायत में पूर्व सांसद करूणा शुक्ला ,पूर्व विधायक बैजनाथ चंद्राकर , विजय पाण्डेय , शेख गफ्फार , शिवा मिश्रा , शेख नजरूद्दीन , महेश दुबे के अलावा नरेंद्र बोलर, राजेंद्र शुक्ला, जफर अली आदि कांगे्रसजनों ने मोदी सरकार पर निशाना साधा और पूछा कि नोटबंदी के बाद इस देश में कितना कालाधन वापस आया कितने लोग नोटबंदी की बलि चढ़ गए। कितने मध्यम परिवार तबाह हो गए। कितने घर उजड गए, कितने युवा बेरोजगार हो गए, कितने कारखाने व दुकानें बंद हो गई । जनता को हिसाब देना होगा आखिर 50 दिन मे इस देश मे कितने लोग नोटबंदी का समर्थन किया और कितने परेशान हुए आदि सवालो को लेकर कांग्र्रेस नेताओं ने मोदी सरकार को कटघरे पर खड़ा कर दिया। पूर्व सांसद इंग्रिड मैक्लवाड ने प्रधानमंत्री पर सवाल उठाए और पूछा कि जब पीएम ने कांग्रेस के साठ साल का जिक्र किय और 60 माह मंग तो क्या ढाई साल में अच्छे दिन आ गए । भाजपा की कथनी और करनी में काफी अंतर है। आज काफी संख्या मेें कांग्रेस की सभा में आमजन भी शामिल हुए थे।
आज जनवेदना पंचायत में काफी सख्या में कांग्रेसजन हटरी चौक पहुंचे थे । बार -बार यहां जाम की स्थिति लग रही थी। कांग्रेस के पंचायत में आम नागरिक भी अपनी पीडा बताने पहुचे थे एक विकलांग आटों चालक ने तथा शिक्षिका ने नोटबंदी से हुई परेशानी काजिक्र किया और नोटबंदी के फैसले को जनता के खिलाफ बताया । हटरी चौक मे प्रमुख रूप से रामशरण यादव , अरूण तिवारी ,अनिता लव्हात्रे , सीमा पाण्डेय , पुष्पा दुबे , एलएन राव , जुगल गोयल , सीमा सोनी , प्रमोद नाकय , दीपांशु श्रीवास्तव , पंचराम सूर्यवंशी, तजम्मुल हक , रामा बघेल , पंकज सिंह , अर्जुन शुक्ला , बबलू कुरैशी , शैलेंद्र जायसवाल , विनोद साहू, अमर बजाज गौरव दुबे, महेंद्र गंगोत्री , भवेद्र गंगोत्री , भावेद्र गंगोत्री , अमित दुबे के अलावा अनेक कांग्र्रेसजन तथा जूना बिलासपुर क्षेत्र के नागरिक काफी संख्या में मौजूद थे । हटरी चौक से लेकर जवाली पुल तक नोटबंदी के खिलाफ बैनर - पोस्टर लगाए गए थे । शहर में जनवेदना पंचायत के लिए कांग्रेस नेता सीमा मिश्रा को प्र्रभारी बनाया गया है। आज कांग्रेस ने मोदी की आवाज की नकल भी की तथा पीएम के अंदज में भाषण भी दिया । कल महामाया चौक में कांग्रेस की सभा होगी।
कौन होगी महिला कांग्रेस अध्यक्ष
पिछले एक माह से कांग्रेस में महिला शहर अध्यक्ष बनने के लिए महिला कांग्रेस में घमासान सचा हुआ है। संघ्या तिवारी के इस्तीफे के बाद महिला कांगेस की सीमा सोनी , सीमा पाण्डेय रेखा तथा आशा सिंह का नाम चर्चा में है। इन चारों में से किसी एक को शहर महिला कांग्रेस की कमान सौंपी जा सकती है। कुछ महिला नेत्री तो अध्यक्ष बनने के लिए रायपुर तक दौड लगा रही है। आज कांगे्रस की प्रभारी पूर्व सांसद करूणा शुक्ला समेत दिग्गज नेता शहर में है। ब्लाक एक में जनवेदना पंचायत के बहाने महिला कांगेस की सदस्य ताकत दिखाने मे लगी है। एक दो दिनों में अध्यक्ष का फैसला होना है। चर्चा है कि करूणा शुक्ला से महिला कांगेस की रायशुमारी होगी । वहीं पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल जल्द ही कांग्रेस संगठन में रिक्त पदों पर नियुक्ति कर सकते है। वैसे यहां पर कांग्रेस नेता अटल श्रीवास्तव की पहल पर अध्यक्ष बनेंगे।