मोदी ने देश की सेना को धोखा दिया:केजरीवाल

आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज कहा कि राफेल मुद्दे पर सर्वोच्च न्यायालय का निर्णय बताता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मुद्दे पर सर्वोच्च न्यायालय को गुमराह किया

Update: 2019-04-10 16:31 GMT

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज कहा कि राफेल मुद्दे पर सर्वोच्च न्यायालय का निर्णय बताता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मुद्दे पर सर्वोच्च न्यायालय को गुमराह किया है।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, "मोदी जी हर जगह कह रहे थे कि उन्हें सर्वोच्च न्यायालय से राफेल मामले में क्लीन चिट मिली है। सर्वोच्च न्यायालय के आज (बुधवार) के फैसले से साबित हो गया कि मोदी जी ने राफेल में चोरी की है, देश की सेना से धोखा किया है और अपना जुर्म छिपाने के लिए सर्वोच्च न्यायालय को गुमराह किया है।"

मोदी जी हर जगह कह रहे थे कि उन्हें सुप्रीम कोर्ट से राफ़ेल में क्लीन चिट मिली है। आज के सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले से साबित हो गया कि मोदी जी ने राफ़ेल में चोरी की है, देश की सेना से धोखा किया है और अपना जुर्म छिपाने के लिए सुप्रीम कोर्ट को गुमराह किया। https://t.co/9dup2BpEnq

— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) April 10, 2019


 

सर्वोच्च न्यायालय ने बुधवार को राफेल मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार द्वारा दर्ज की गई प्रारंभिक आपत्तियों को सर्वसम्मति से खारिज कर दिया, जिसके बाद राफेल मामले में पुनर्विचार याचिका पर अब योग्यता के आधार पर सुनवाई होगी और अदालत इससे संबंधित प्रकाशित दस्तावेजों को देखेगी।

Full View

Tags:    

Similar News