राहुल गांधी की आवाज जन- जन तक पहुंचाने के लिए विधायक विकास उपाध्याय ने शुरू किया यह अभियान
टैग लाइन के साथ "हाँ मैं भी राहुल गांधी हूं, राहुल गांधी की आवाज मेरी आवाज";
कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय आज अपने निवास में राहुल गांधी के कहे गए रोज के कथनों को जो एक मजबूत विपक्ष के तौर पर दे रहे हैं, एक-एक आम जन तक पहुंचाने उसे एक टैग लाइन के साथ "हाँ मैं भी राहुल गांधी हूं, राहुल गांधी की आवाज मेरी आवाज" के नाम पर जारी किया और कांग्रेस हाईकमान से आग्रह किया है कि इसे पूरे देश में एक संगठनात्मक कार्ययोजना के तहत सभी कांग्रेस के सदस्यों से अमल कराने सर्कुलर जारी किया जाए। विकास उपाध्याय ने भाजपा के नकारात्मक मीडिया रिपोर्टिंग को रोकने कांग्रेस की भूमिका व पार्टी कार्यकर्ताओं पर उसके प्रभाव पर भी चर्चा करने राहुल गांधी से मुलाकात का समय मांगा है।
विकास उपाध्याय ने एक बयान जारी कर कहा, केंद्र सरकार के कृषि बिल के विरोध में राहुल गांधी पंजाब में मंगलवार को पटियाला में एक ट्रैक्टर कैंपेन किया था। इसके बाद उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। यहां उनसे सवाल पूछा गया कि इस समय विपक्ष बहुत कमजोर और बिखरा हुआ है, इसलिए मोदी सरकार हर वो चीज कर ले रही है जो वह चाहती है। इस सवाल के जवाब में राहुल ने कहा, ''किसी भी देश में विपक्ष एक फ्रेमवर्क के तहत काम करता है। ये फ्रेमवर्क होते हैं- प्रेस, न्यायिक प्रणाली, संस्थाएं ताकि वह लोगों की आवाजों की रक्षा कर सकें, लेकिन इस पूरे फ्रेमवर्क पर कब्जा कर लिया गया है।'' राहुल गांधी ने पत्रकारों से कहा आप मुझे स्वतंत्र प्रेस दें। मुझे ऐसी संस्थाएं दें जो स्वतंत्र हों और फिर यह सरकार टिक नहीं पाएगी, लेकिन मेरे पास ये नहीं हैं।'' राहुल के इस जवाब को विकास उपाध्याय ने गंभीरता से लेते हुए कहा, इसका रास्ता अब खुद कांग्रेस के लोग बनाएंगे।
विकास उपाध्याय ने आज राहुल गांधी के बयानों को एक टैग लाइन के रूप में सोशल मीडिया में अभियान बनाकर जारी किया है। यह टैगलाइन "हां मैं भी राहुल गांधी हूं, राहुल गांधी की आवाज मेरी आवाज" है। इसके साथ ही विकास ने कहा कि देश के सभी कांग्रेस के लोगों से इसे अमल कराने एक सर्कुलर जारी किया जाए। विकास उपाध्याय इसे लेकर कांग्रेस हाईकमान के कई आला नेताओं से बात कर इसे संगठनात्मक कार्य योजना में शामिल करने की मांग की है ताकि राहुल गांधी की आवाज को कांग्रेस के द्वारा ही पूरे देश में पहुंचाया जा सके।