अमरोहा में मामूली बात पर छोटे भाई की हत्या,आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश में अमरोहा जिले के गजरौला क्षेत्र में आज एक युवक ने अपने छोटे भाई की हत्या;
अमरोहा। उत्तर प्रदेश में अमरोहा जिले के गजरौला क्षेत्र में आज एक युवक ने अपने छोटे भाई की हत्या कर दी ।
पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होने कहा कि गजरौला इलाके में मोहर का पट्टी निवासी घसीटा ने थाने पर जानकारी दी गयी कि उसके छह पुत्रों में सबसे छोटा बेटा समीर उर्फ गुड्डु अविवाहित है, और सभी शादीशुदा हैं सभी एक ही घर में रहते हैं समीर और उसके बड़े भाई अबरार के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर मनमुटाव रहता था।
रविवार शाम समीर ने अबरार के साथ मारपीट की गयी। इसी बात को लेकर आसिफ उर्फ बबलू ने आज तड़के लगभग चार बजे सोते समय समीर के किसी वस्तु से सिर पर चोट पहुंचाकर उसकी हत्या कर दी।
इस सिलसिले में पुलिस ने मामला दर्ज कर हत्यारोपी आसिफ उर्फ बबलू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अन्यु बिन्दुओं पर भी छानबीन कर रही है।