शहर जिला साहू संघ के चुनाव के लिए बैठक 22 को
शहर जिला साहू संघ, रायपुर का निर्वाचन के लिए प्रदेश साहू संघ से रूपरेखा जारी कर दिया गया
रायपुर। शहर जिला साहू संघ, रायपुर का निर्वाचन के लिए प्रदेश साहू संघ से रूपरेखा जारी कर दिया गया है। इस संबंध में 22 सितम्बर को कर्माधाम कृष्णा नगर में दोपहर 2 बजे से आवश्यक बैठक रखी गई है जिसमें मतदाता सूची एवं आजीवन सदस्यों के डेलीगेट्स के नाम निकालकर जाएंगे।
प्रदेश साहू संघ से मिली रूपरेखा के अनुसार मतदाता- परिक्षेत्र साहू संघ से प्राप्त सूची (3 नाम) एवं आजीवन सदस्यों से चुने गए प्रतिनिधि (डेलीगेट) होंगे। परिक्षेत्र द्वारा मतदाताओं के नाम 22 सितंबर तक तक जमा करना अनिवार्य है। कुल 3 पद के लिए निर्वाचन होना है जिसमें एक अध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष (पुरुष) एवं दूसरा उपाध्यक्ष महिला के लिए हैं। निर्वाचन कार्यक्रम- प्रथम प्रकाशन 23 जुलाई दोपहर 12 बजे, 12 से 1 बजे तक दावा आपत्ति, अंतिम प्रकाशन 23 जुलाई शाम 4 बजे तक होगी।
नामांकन 24 जुलाई को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक भरे जा सकेंगे। दावा-आपत्ति एवं नाम वापसी 3 बजे से 4 बजे तक होगा। मतदान 29 सितंबर को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक होगा एवं मतदान पश्चात मतगणना एवं परिणाम की घोषणा की जाएगी। निर्वाचन संपन्न कराने के लिए हनुमंत प्रसाद साहू निर्वाचन अधिकारी होंगे तथा रमेश साहू (शासकीय अधिवक्ता) सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं नंदकुमार साहू (अधिवक्ता) सहायक निर्वाचन अधिकारी होंगे वहीं पर्यवेक्षक आनंद राम साहू को बनाया गया है।
चुनाव लड़ने वाले प्रत्येक प्रत्याशी को जिस परिक्षेत्र में निवास करते हैं। उस परिक्षेत्र से अनापत्ति प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य होगा। मतदान हेतु मतदाता अपनी पहचान पत्र फोटो युक्त आधार कार्ड, परिचय पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, बैंक पासबुक आदि शासकीय दस्तावेज (कोई भी) दिखाना आवश्यक होगा। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी महावीर प्रसाद साहू एवं अश्वनी साहू ने विज्ञप्ति में दी।