बान्द्रा पूर्व से महापौर महाडेश्वर पराजित

महाराष्ट्र के बांद्रा पूर्व निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवर जीशान बाा सिद्दीकी ने अपने प्रतिद्वंदी शिव सेना के उम्मीदवार विश्वनाथ पांडुरंग महाडेश्वर (महापौर) को 5567 मतों से पराजित कर दिया।

Update: 2019-10-24 15:15 GMT

मुंबई । महाराष्ट्र के बांद्रा पूर्व निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवर जीशान बाा सिद्दीकी ने अपने प्रतिद्वंदी शिव सेना के उम्मीदवार विश्वनाथ पांडुरंग महाडेश्वर (महापौर) को 5567 मतों से पराजित कर दिया।

बान्द्रा पूर्व विधान सभा चुनाव क्षेत्र शिव सेना का गढ़ माना जाता है और पिछले विधान सभा चुनाव में यहां से शिव सेना की ओर से तृप्ती सावंत विजयी हुयी थी और इस बार उन्हें टिकट नहीं दिया गया जिससे वह निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रही थी।

 सावंत को निर्दलीय उम्मीदवार होने के बावजूद लगभग 23 हजार मत मिले यदि वह चुनाव नहीं लड़ी होती तो शायद शिव सेना का उम्मीदवार चुनाव जीत सकता था।

Full View

Tags:    

Similar News