ममता गुप्ता ने बच्चों से की नशे से दूर रहने की अपील

नशा मुक्त भारतवर्ष अभियान के तहत माया ममता चेरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष ममता गुप्ता ने राजनगर एक्सटेंशन स्थित जीडी गोयनका स्कूल में विचार गोष्ठी आयोजित की;

Update: 2017-08-24 16:35 GMT

गाजियाबाद। नशा मुक्त भारतवर्ष अभियान के तहत माया ममता चेरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष ममता गुप्ता ने राजनगर एक्सटेंशन स्थित जीडी गोयनका स्कूल में विचार गोष्ठी आयोजित की। गोष्ठी के दौरान कई वक्ताओं कर्नल टीपी त्यागी, राज कुमार त्यागी, सुनील निगम, अशोक गोयल आदि ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के चेयरमैन नेम प्रकाश गोयल ने की।

ममता गुप्ता ने बच्चों को देश प्रेम का जज्बा जगाते हुए बच्चों को नशे से दूर का रहने का संदेश दिया। साथ ही अपने छोटे-छोटे प्रयासों से देश हित में कार्य करने के लिए कहा। अंत में स्कूल प्रधानाचार्या रीना सिंह ने सबको धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन ममता गुप्ता ने किया।

अंत में स्कूल चेयरमैन ने ममता गुप्ता और उनकी पूरी टीम को पौधा भेट कर सम्मानित किया। गोष्ठी के दौरान अतुल आनंद, राजेश गर्ग, राकेश गुप्ता, रूपमति शर्मा, नीरा, मुकेश गोयल, आरडी शर्मा, डा. प्रमोद आदि उपस्थित रहे। 

Tags:    

Similar News