महोबा:वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के चरखारी क्षेत्र में आज एक वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई
By : एजेंसी
Update: 2017-09-08 12:54 GMT
महोबा। उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के चरखारी क्षेत्र में आज एक वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। पुलिस उपाधीक्षक वी वी सोलंकी ने बताया कि रिवई गांव में जगन्नाथ की बेवा कौशल्या (90) की रात में मृत्यु हो गयी। उसके बेटे रनमत सिंह ने पुलिस को सौंपी शिकायत में कौशल्या का शव नीला पड़ जाने के कारण उसकी
स्वभाविक मृत्यु को नकारा है और उसे जहर देकर मार डालने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।