मध्यप्रदेश : कार से विस्फोटक बरामद, दो गिरफ्तार

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले की देवलोंद पुलिस ने एक कार से बडी मात्रा में विस्फोट बरामद किया

Update: 2018-04-16 12:57 GMT

शहडोल। मध्यप्रदेश के शहडोल जिले की देवलोंद पुलिस ने एक कार से बडी मात्रा में विस्फोट बरामद किया है। विस्फोटक जयसिंहनगर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने इस मामले में कार सवार दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार कल एक बिना नम्बर की कार से रीवा से शहडोल मार्ग में विस्फोटक का जखीरा पकड़ा गया है। कार में ढाई क्विंटल जिलेटिन और 1400 डेटोनेटर मिले हैं। पुलिस ने इस मामले में दीपनारायण पाण्डेय और निलिम्ब तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राथमिक जाँच में इस अवैध विस्फोटक को शहडोल जिले के जयसिंहनगर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने विस्फोट जब्त कर गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है।

 

Tags:    

Similar News