मध्यप्रदेश : कुएं में गिरने से दस वर्षीय बालक की मौत

 मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के घटाई गांव में दस वर्षीय एक बालक की कुएं में गिरने से मौत हो गयी है

Update: 2018-08-27 11:22 GMT

शिवपुरी । मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के घटाई गांव में दस वर्षीय एक बालक की कुएं में गिरने से मौत हो गयी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार राहुल धाकड़ के पिता कल रक्षाबंधन के त्यौहार पर अपनी पत्नी को लेकर ससुराल चले गए थे। बालक घर पर अकेला था। वह कुएं पर पानी खींचने गया, जहां फिसलने से कुएं में गिर गया और डूबने से उसकी मृत्यु हो गई।

ग्रामीणों ने उसको कुएं से निकाला और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद बच्चे के माता पिता को भी उसके कुएं में गिरने से मौत की सूचना दी गयी।
पुलिस ने शव बरामद कर प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Tags:    

Similar News