खरतोरा में अवैध रेत का परिवहन, ग्रामीणों के दबाव पर खनिज विभाग ने पकड़े 36 ट्रक
पलारी ! थाना पलारी के ग्राम खरतोरा में 10 दिन पहले गांव के ही 22 वर्षीय युवक दिलीप यादव पिता परमेश्वर यादव की अज्ञात वाहन से मौत हो गयी थी।;
पलारी ! थाना पलारी के ग्राम खरतोरा में 10 दिन पहले गांव के ही 22 वर्षीय युवक दिलीप यादव पिता परमेश्वर यादव की अज्ञात वाहन से मौत हो गयी थी। जिसमें अब तक किसी के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं होने से भडक़े ग्रामीण व पीडि़त परिवार ने शनिवार रा़ित्र खरतोरा मार्ग से रेत की अवैध परिवहन करने वाले 50 से अधिक वाहनों को रोके रखा जो कर्वधा ,बेमेतरा जा रहा था इसकी सूचना फोन पर जिला खनिज अधिकारी,एसपी,सहित आला अधिकारियों को दिया गया मगर दिन के 11 बजे तक कोई जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी घटना स्थल पर नहीं पहुंचे । तब कलेक्टर डॉ.बसव एस राजू के निर्देश पर एसडीएम तिरथ राज अग्रवाल जिला खनिज अधिकारी राजस्व व पुलिस की टीम लेकर ग्राम खरतोरा 11:30 बजे पहुंचे । एसडीएम पहुंचते ही ग्रामीणों से बात की जिस पर सभी गाड़ीयों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग करते हुए ग्रामीणों ने एसडीएम से कहा कि रेत उत्खनन के लिए सुप्रीम कोट का स्पष्ट निर्देश है कि सुबह 6 से शाम 6 बजे तक ही मेनूअल पद्धति से रेत उतखनन करना है बावजूद इसके दिन रात बड़ी बड़ी मशीनों से रेत का उत्खनन कर ओवर लोड बगैर त्रिपाल ढके रेत का परिवहन किया जा रहा है इससे राह चलने वाले लोग भी रात में इन गांिडय़ों के चपेट में आ जा रहे है तत्काल सभी घाटों में मशीन लोडिंग एवं रात का परिवहन तत्काल बंद कर दिया जाये । अन्यथा उग्र आन्दोलन किया जायेगा । ग्रामीणों द्वारा रोके गये 36 गाडिय़ों पर माइनिंग व पर्यावरण एक्ट के तहत कार्यवाही कर गाड़ीयों को जप्त कर पुलिस के सुर्पुद में कालेज मैदान में खड़ी की गई है । अंचल में अवैध परिवहन का सबसे बड़ी कार्यवाही है ।
कई गाड़ीयों में नहीं है पीठ पास जिसमें दिन का पीठ पास -जिन गाड़ीयों को रोका गया उसमें पीठ पास के समय में हेर फेर किया गया है सारे गाड़ीया रात को लोड हो कर घाट से निकली जिसमें दिन का समय लिखा हुआ था। तो किसी में समय ही नहीं लिखा गया था। तो वही बगैर पीठपास के कई गाडिय़ा थी। गाडिय़ों में न त्रिपाल था और सभी गाडिय़ा ओवर लोड थी।जिस पर कार्यवाही की मांग की ।
अवैध परिवहन व खनन बंद नहीं होगा तो होगा आंदोलन ग्रामीण जिसमे नीलकमल आजाद,सुमीत्रा घृतलहरे,बिशेसर वर्मा,राजेश साहू,अश्वनी वर्मा, महेन्द्र वर्मा,शेष विश्वकर्मा,महेन्द्र सरतांगे,अशोक साहू, दुष्यंत जोशी ,मोहन राय,प्रवीण धुंरधर ,राम विशाल सोनी, आदि ग्रामीणों ने कही ।
सूचना देने के बाद माइनिंग अधिकारी ने बंद कर दी मोबाईल -ग्रामीण नीलकलम आजाद, ने बताया कि रात को माइनिंग अधिकारी भूपेन्द्र चंद्राकर को फोन लगा कर बताने के बाद उन्होंने ने मोबाईल बंद कर दिया । करीब 15 घण्टे तक गाड़ी रोक कर अधिकारियों का इतेजार करते रहे तब पहुंचे अधिकारी इस बीच बहुत सी गाडिय़ा भागने में भी सफल हो गये ।
इस संबध में एसडीएम तिरथ राज अग्रवाल ने बताया कि छुट्टी के दिन होने के कारण कोई अधिकारी नहीं थे । जिसके कारण सबको इक्कठा कर के लाने के कारण थोड़ा विलंब हो गया । सारे गाड़ीयो के खिलाफ माइनिंग एक्ट व पर्यावरण के तहत कार्यवाही की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक गाडिय़ों पर कार्यवाही की जा रही थी। सडक़ हादसे में मौत हुए युवक के परिवार को शासन द्वारा निर्धारित मुआवजा राशि जल्द ही दिलाने की बात कही ।
इस संबंध में माइनिंग अधिकारी भूपेन्द्र चंद्राकर ने कहा कि सूचना मिलने के बाद एसडीएम के साथ कार्यवाही करने के लिए पहुंचे है । सभी गाडिय़ों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है वही घाटो में मशीन लोडिंग के खिलाफ सक्ती से कार्यवाही करते हुए घाटो मशीन बंद करा दी जायेगी ।