मछली मारते पकड़ाया हत्या का फरार आरोपी

कोरबा-पसान ! एक ग्रामीण की हत्या कर फरार हुए आरोपी को वारदात के लगभग 10 साल बाद गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है।;

Update: 2017-03-28 04:59 GMT

कोरबा-पसान !   एक ग्रामीण की हत्या कर फरार हुए आरोपी को वारदात के लगभग 10 साल बाद गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है। गृहग्राम में मछली मारते वक्त घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा गया।
जानकारी के अनुसार पसान थाना प्रभारी निरीक्षक एमबी पटेल ने बताया कि ग्राम कोटमर्रा निवासी रामकुमार प्रजापति की हत्या वर्ष 2006 में मरवाही थाना क्षेत्र के ग्राम खर्रा निवासी ओम नारायण पिता गोरेलाल ने की थी। वारदात के बाद वह फरार हो गया था जिसकी तलाश की जा रही थी। उसके विरूद्ध पसान थाना में धारा 302, 34 का अपराध दर्ज है। उसके विरूद्ध न्यायालय से स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था जिसकी तामिली के लिए पतासाजी के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ओम नारायण बीच-बीच में अपने गृहग्राम आता है। इसी कड़ी में वह पुन: ग्राम खर्रा स्थित अपने निवास आया था और गांव में ही मछली मारने गया था। सूचना पर निरीक्षक एमबी पटेल के निर्देशन में एएसआई माधव प्रसाद तिवारी, आरक्षक जयसिंह, संदीप, मुकेश यादव ने घेराबंदी कर ग्राम खर्रा से आरोपी गिरफ्तार कर लिया। टीआई ने बताया कि आरोपी भोपाल में उमेश नाम बदलकर रहते हुए डेयरी में काम कर रहा था।
12 साल बाद पकड़ाए फरार लुटेरे
सर्वेश्वर मंदिर दर्री में दर्शन करने पहुंचे युवक-युवतियों एवं संभ्रांत लोगों को डरा धमकाकर उनसे लूटपाट करने वाले फरार लुटेरों को 12 साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुरानी बस्ती दर्री निवासी अनिल कुमार पिता चंद्रशेखर मेश्राम 32 वर्ष तथा एनटीपीसी कालोनी निवासी पंकज प्रसाद पिता पूरन प्रसाद 32 वर्ष सर्वेश्वर मंदिर दर्री में लूटपाट की घटना को अंजाम देते थे। उनके खिलाफ दर्री थाना में धारा 394, 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध है। 12 वर्ष पूर्व इस मामले में गिरफ्तार होने के बाद यायालय से जमानत मिलने उपरांत आरोपियों के पेशी पर उपस्थित नहींं होने से न्यायालय द्वारा इनके विरूद्ध स्थायी वारंट जारी किया गया था, वारंट की तामिली करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Tags:    

Similar News