छत्तीसगढ़ के किशोर ने की बहन की हत्या

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र में एक किशोर ने आज अपनी बहन की गला दबाकर हत्या कर दी।

Update: 2019-10-20 12:34 GMT

रायगढ़ । छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र में एक किशोर ने आज अपनी बहन की गला दबाकर हत्या कर दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि लैलूंगा थाना अंतर्गत एक भाई ने महज नहाने के लिए कहने की बात पर क्षुब्ध होकर अपनी बहन की गला दबाकर हत्या कर दी और उसे पानी में भी डुबा दिया। पुलिस ने किशोर अपचारी बालक को हिरासत में ले लिया है।

सूत्रों ने बताया कि ग्राम केसला के कोटवार की ओर से सुबह की इस घटना के संबंध में थाना लैलूंगा में रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। आरोपी सत्रह साल का है और वह अपनी बाइस वर्षीय बहन के साथ तालाब में नहाने गयी थी। बहन ने भाई से नहाने के लिए कहा। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया और किशोर ने बहन की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पड़ताल शुरू कर दी है।

Full View

Tags:    

Similar News