कर्ज से परेशान किसान ने खेत में पिया कीटनाशक
खरगोन ! जिले के ग्राम उमरखली के किसान दिनेश पिता तुकाराम चांदोरे (35) ने मंगलवार सुबह खेत में कीटनाशक पी लिया। इसके बाद युवक ने दोस्त को फोन लगाकर कहा कि परिवार का ध्यान रखना।;
खरगोन ! जिले के ग्राम उमरखली के किसान दिनेश पिता तुकाराम चांदोरे (35) ने मंगलवार सुबह खेत में कीटनाशक पी लिया। इसके बाद युवक ने दोस्त को फोन लगाकर कहा कि परिवार का ध्यान रखना। परिजनों ने तलाश की तो युवक गंभीर अवस्था में खेत में मिला। उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां रात करीब 11 बजे दिनेश की मौत हो गई। परिजन ने इस घटना के पीछे कर्ज को वजह बताया। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। चचेरे भाई सुभाष चांदोरे ने बताया कि दिनेश कर्ज से परेशान था। हालांकि परिजन पूछे जाने पर दस्तावेज और पासबुक उपलब्ध नहीं करा सके। परिजन का कहना है कि एचडीएफसी बैंक से करीब 9 लाख, नर्मदा झाबुआ ग्रामीण बैंक से 1 लाख 60 हजार व उमरखली की सोसायटी से करीब 1 लाख 10 हजार रुपए का कर्ज है। परिजनों के अनुसार पर्याप्त भाव नहीं मिलने से खर्च नहीं निकल पाया। पत्नी सुनीता के अलावा परिवार में दो बेटी व दो बेटे है।
इनका कहना है
कृषक की मौत की सूचना मिली है। बताया कि कारणों की असलियत का पता लगाया जाएगा। जांच की जाएगी। क्षेत्र में अब तक किसी भी किसान की मौत कर्ज के कारण नहीं हुई है।
महेंद्र कवचे, एसडीएम