'कैदी नंबर 150'ने कमाए 164 करोड़ रुपये
मेगास्टार चिरंजीवी की तेलुगू फिल्म 'कैदी नंबर 150' के निर्माताओं ने रविवार को घोषणा की है कि फिल्म ने अब तक दुनियाभर में 164 करोड़ रुपये की कमाई की है
By : देशबन्धु ब्यूरो
Update: 2017-03-05 15:35 GMT
चेन्नई । मेगास्टार चिरंजीवी की तेलुगू फिल्म 'कैदी नंबर 150' के निर्माताओं ने रविवार को घोषणा की है कि फिल्म ने अब तक दुनियाभर में 164 करोड़ रुपये की कमाई की है। एक अधिकारिक पोस्टर में निर्माताओं ने कहा कि फिल्म ने अब तक 164 करोड़ रुपये कमाए हैं और एक ही भाषा में जारी हुई यह फिल्म दक्षिण भारत में सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्म है।
वी.वी विनायक द्वारा निर्देशित इस फिल्म के साथ चिरंजीवी काफी लंबे समय बाद अभिनय क्षेत्र में वापसी कर रहे हैं।तमिल फिल्म 'कथ्थी' के आधिकारिक रीमेक में चिरंजीवी दोहरी भूमिकाओं में हैं। एक भूमिका में वह समाजिक कार्यकर्ता और दूसरी में चोर हैं। फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री काजल अग्रवाल भी हैं। फिल्म का निर्माण राम चरण ने किया है।