केएफसी ने लाँच किया चिकेन चिज्जा
फास्ट फूड रिटेल नेटवर्क केएफसी ने चिकेन चिज्जा को लाँच करने की घोषणा की है।;
By : एजेंसी
Update: 2020-03-08 18:54 GMT
नयी दिल्ली। फास्ट फूड रिटेल नेटवर्क केएफसी ने चिकेन चिज्जा को लाँच करने की घोषणा की है।
कंपनी ने रविवार को यहां जारी बयान में कहा कि चिकेन चिज्जा को पहले कुछ समय के लिय उतारा गया था और अब फिर से उसे लाँच किया गया है। यह कंपनी के सभी आउटलेट में उपलब्ध है।
उसने कहा कि इसको लाँच करने से पहले एक सामाजिक अभियान चलाया गया और उसके बाद इसको लाँच करने की घोषणा की गयी है। पहले यह अभियान माॅल और भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर चलाया गया और लोगों से अपने रहस्य बताने और उसके बदले में केएफसी की सीक्रेट रेसिपी बताने का वादा किया गया था।