केरल : हत्या की कोशिश के मामले में माकपा विधायक की कार जब्त

केरल की पुलिस जांच टीम ने आज मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के एक विधायक ए.एम. शमशीर द्वारा उपयोग की गई कार को पार्टी के बागी सदस्य सी.ओ.टी. नसीर की हत्या;

Update: 2019-08-03 19:16 GMT

कन्नूर (केरल)। केरल की पुलिस जांच टीम ने आज मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के एक विधायक ए.एम. शमशीर द्वारा उपयोग की गई कार को पार्टी के बागी सदस्य सी.ओ.टी. नसीर की हत्या के प्रयास के मामले में अपनी जांच के तहत जब्त कर लिया है।

माकपा के लोकप्रिय कार्यकर्ता नसीर ने 2015 में पार्टी छोड़ दी थी और वडकरा लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार थे। आम चुनावों से कुछ समय पहले मई में उन पर हमला हुआ था, जिसमें वे बच गए थे।

इस मामले में कुछ स्थानीय माकपा नेता गिरफ्तार किए गए थे, जिन्होंने स्वीकार किया था कि हमले की साजिश कार में रची गई थी। शमशीर द्वारा उपयोग की गई कार के मालिक उनके भाई थे।

आज की कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए नसीर ने बताया कि पुलिस को दी गई जानकारी पिछले महीने सार्वजनिक हुई थी और पुलिस भी यह जानती थी।

कन्नूर लोकसभा सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के. सुधाकरन ने कहा, "सभी सबूत हैं, लेकिन पुलिस साजिश का खुलासा नहीं कर पा रही है। हम इस मामले को अंत तक ले जाएंगे।"

Full View

Tags:    

Similar News