केजरीवाल ने अग्निकांड में क्षतिग्रस्त झुग्गियों के लिए मुआवजे की घोषणा की
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को बाटला हाउस क्षेत्र में मंगलवार को लगी आग से क्षतिग्रस्त सभी झोपड़ियों के लिए 25-25 हजार रुपये मुआवजा देने की घोषणा की ।
By : एजेंसी
Update: 2017-10-18 15:57 GMT
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को बाटला हाउस क्षेत्र में मंगलवार को लगी आग से क्षतिग्रस्त सभी झोपड़ियों के लिए 25-25 हजार रुपये मुआवजा देने की घोषणा की। दिल्ली के बाटला हाउस क्षेत्र में आग लगने से कम से कम 80 झोपड़ियां जल गई थीं।
केजरीवाल ने बुधवार को क्षेत्र का दौरा किया और लोगों से उनके क्षतिग्रस्त घर के पुर्नर्निमाण का वादा किया।उन्होंने यह भी कहा कि स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए व्यवस्था की जाएगी और आग में जिनके अधिकारिक दस्तावेज जल गए हैं, उन्हें नए दस्तावेज दिए जाएंगे।