कैटरीना को बेस्ट अडवाइजर मानती है परिणीति

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा बार्बी गर्ल कैटरीना कैफ को बेस्ट अडवाइजर मानती है

Update: 2019-07-07 10:29 GMT

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा बार्बी गर्ल कैटरीना कैफ को बेस्ट अडवाइजर मानती है।

परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में अपने फैन्‍स को एक बेहद प्‍यारा सरप्राइज दिया। परिणीति चोपड़ा ने फैन्‍स के लिए अपने ट्विटर पर आस्क परिणीति i सेशन रखा। इसमें फैन्‍स ने परिणीति से कभी उनकी फिल्‍म तो कभी उनकी लाइफ के बारे में सवाल किए और वह उन सबके जवाब दे रही थीं।

सेशन के दौरान एक फैन ने परिणीति से कैटरीना कैफ के बारे में सवाल पूछा। जहां उन्‍हें एक ही शब्‍द में जवाब देना था लेकिन परिणीति इसका जवाब एक शब्‍द में नहीं दे पाई। उन्‍होंने कहा कि कटरीना कैफ एक बेस्‍ट अडवाइजर हैं। परिणीति ने कहा कि कैटरीना के पास वर्ल्‍ड की बेस्‍ट अडवाइस होती है। साथ ही वह हमेशा ही सभी में अच्‍छा ही देखती है। परिणीति के इस जवाब पर फैन्‍स ने खूब प्‍यारे-प्‍यारे कॉमेंट्स किए।

Full View

Tags:    

Similar News