कर्नाटक: सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत
कर्नाटक के सनकानहाली में नागमानागला के पास शुक्रवार की रात डंपर और ऑटो के बीच हुई टक्कर में पांच लोगों की मौके पर मौत हो गयी
By : एजेंसी
Update: 2019-03-23 17:54 GMT
मांड्या। कर्नाटक के सनकानहाली में नागमानागला के पास शुक्रवार की रात डंपर और ऑटो के बीच हुई टक्कर में पांच लोगों की मौके पर मौत हो गयी तथा तीन लोग घायल हो गये।
पुलिस ने शनिवार को कहा कि मृतकों की पहचान ऑटो चालक सतीश, यारासम्मा, बोरालिंडा, सुरेश और तमिलनाडु के सेलम के निवासी तालूरसेत के रूप में हुई है।
घायलों को नागमानागला के अस्पताल मेें भर्ती कराया गया है। हादसे के दौरान ऑटो में लोग सवार थे जबकि डंपर बालाजी कंस्ट्रकशन का था जो राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए काम करता है। डंपर का चालक फरार है।
नागमानागला पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला दर्ज कर लिया है।