जस्टिस माहेश्वरी, जस्टिस खन्ना ने सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में शपथ ली
न्यायमूर्ति दिनेश माहेश्वरी और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना ने आज उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश पद की शपथ ली
By : एजेंसी
Update: 2019-01-18 12:09 GMT
नयी दिल्ली। न्यायमूर्ति दिनेश माहेश्वरी और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना ने आज उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश पद की शपथ ली।
मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई ने दोनों न्यायाधीश को शपथ दिलाई। इसके साथ ही शीर्ष अदालत में न्यायाधीशों की कुल संख्या अब 28 पहुंच गई है, जबकि तीन पद अब भी खाली हैं।