न्यायमूर्ति हरीश चंद्र मिश्रा बनाये गये झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश

वरिष्ठ न्यायाधीश हरीश चंद्र मिश्रा को आज झारखंड उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया

Update: 2019-08-30 13:56 GMT

रांची । वरिष्ठ न्यायाधीश हरीश चंद्र मिश्रा को आज झारखंड उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया।

केंद्र सरकार की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि न्यायमूर्ति हरीश चंद्र मिश्रा को झारखंड उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। इस पद पर उनकी नियुक्ति 30 अगस्त 2019 से प्रभावी हो गई है। 

उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश प्रशांत कुमार का आज निधन होने के बाद न्यायमूर्ति श्री मिश्राा को झारखंड उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है।

Full View

 

Tags:    

Similar News