जेनर और स्कॉट को एक समान मिलेगी बेटी की कस्टडी

एक दूसरे से ब्रेकअप के बाद रियालिटी टीवी स्टार काइली जेनर और रैपर ट्रैविस स्कॉट ने निर्णय लिया है कि वे अपनी बेटी स्टॉर्मी की कस्टडी को आपस में एक समान साझा करेंगे।

Update: 2019-10-03 18:06 GMT

लॉस एंजेलिस । एक दूसरे से ब्रेकअप के बाद रियालिटी टीवी स्टार काइली जेनर और रैपर ट्रैविस स्कॉट ने निर्णय लिया है कि वे अपनी बेटी स्टॉर्मी की कस्टडी को आपस में एक समान साझा करेंगे। एक सूत्र ने अस वीकली को बताया, "यह 50/50 होगा, और यह विवाद का मुद्दा नहीं है। यह स्टॉर्मी के लिए सबसे बेहतर है। ट्रैविस जानते हैं कि काइली एक अच्छी मां है और वे वही करेंगे जो स्थिति के लिए सही हो।"

काइली और ट्रैविस दो साल से अधिक वक्त तक साथ रहने के बाद अलग हो रहे हैं।

दोनों ने साल 2017 के अप्रैल से एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था। उनकी बेटी का जन्म साल 2018 में हुआ था।

वहीं साल की शुरुआत में ऐसी खबर मिली थी कि ट्रैविस ने कथित तौर पर काइली को धोखा दिया है।

Full View

Tags:    

Similar News