जौनपुर: युवती ने फांसी लगाकर दी जान
उत्तर प्रदेश में जौनपुर के मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र में एक युवती ने फाँसी लगाकर जान दे दी
By : एजेंसी
Update: 2017-10-06 12:36 GMT
जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर के मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र में एक युवती ने फाँसी लगाकर जान दे दी। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि मतरी गांव निवासी अमृत लाल पटेल की पुत्री निशा पटेल (18) ने कल रात कमरे का दरवाजा बन्द कर फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका है। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।