प्रशिक्षु आईपीएस की दबंगई, दो युवकों को लात घूसों से पीटा
रायगढ़ ! रायगढ़ जिला मुख्यालय में हाल ही में छत्तीसगढ़ मुख्यालय द्वारा भेजे गये प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी उदय किरण लगातार विवादों में घिरते जा रहें है;
रायगढ़ ! रायगढ़ जिला मुख्यालय में हाल ही में छत्तीसगढ़ मुख्यालय द्वारा भेजे गये प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी उदय किरण लगातार विवादों में घिरते जा रहें है और आज उनके द्वारा शहर के जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के दो कार्यकर्ताओं को पहले पीटा और उसके बाद जब वे शिकायत करने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे तो वहां भी एक कार्यकर्ता को कमरे में बंद कर न केवल लात घुसों से पीटा बल्कि उसे अपने पैर भी पडवाये, यह मामला इतना गर्माया कि दो दर्जन से भी अधिक कार्यकर्ता वहां पहुंचकर नारेबाजी करने लगे और अभी भी वे कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए है। मारपीट का शिकार हुए एक कार्यकर्ता तो बकायदा चार्टड एकाउटेंट बताये जाते हैं।
कहने को तो प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी पहले अपना कामकाज का तरीका सीखते है और उसके बाद उन्हें कई महीनों की लंबी टेऊनिंग के बाद एक थाना भी इसलिये दिया जाता है कि वे थाना प्रभारी का भी काम काज बखुबी सीखे साथ ही साथ पुलिस की पूरी कार्यप्रणाली को गंभीरता से समझते और जाने लेकिन नये प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी उदय किरण ने तो रायगढ़ आते ही सिटी कोतवाली में पहले पत्रकारों पर बैन लगाया और वहां घुसने पर अनुमती मांगने का आदेश जारी कर दिया। साथ ही साथ आज उन्होंने तो दो युवकों अजय शर्मा व हरीश मिश्रा को इसलिये पीट दिया कि वे शहर के एक जगह में लडका लडकी को पकडकर बातचीत करते हुए लडकी के साथ पकडाये लडके को पीट रहे थे तब दोनों लडकों ने वहां रूककर प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी को ऐसा करने से मना किया तब उदय किरण ने दोनों युवकों को चार-चार तमाडे जड दिये। उसके बाद जब अपनी पिटाई से पीडित दोनों लडके पुलिस अधीक्षक कार्यालय अपनी शिकायत करने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान के पास पहुंचे तब प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी उदय किरण वहां पहुंच गये और उन दोनों लडकों को देखते ही उनका पारा फिर चढ गया और उन दोनों को एसपी कार्यालय के एक कमरे में ले जाकर पहले दरवाजा बंद किया और उसके बाद दोनों की लात घुसों से इतनी पिटाई की कि उनके कपडे व शरीर पर लात घुसों के निशान स्पष्ट दिखाई दे रहें है। इतना ही नही एक पीडित अजय यादव कहना है कि वह जाति से ब्राम्हण है और उदय किरण ने उससे अपने पैर भी पडवाकर माफी मंगवाई। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के दो युवकों अजय शर्मा व हरीश मिश्रा की पिटाई हुई है उसमें हरीश मिश्रा पुलिस की मार में इतना सहमा हुआ है कि वह कुछ बोल पाने के डर रहा है। पाटी कार्यकर्ताओं के साथ हुई इस मारपीट की घटना की जानकारी जब उनके साथियों को लगी तो दो दर्जन से भी अधिक कार्यकर्ता देखते ही देखते पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहुंच गये और जमकर नारेबाजी करते हुए प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी पर कार्रवाई की मांग की। मामला बिगडता देख अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान ने उत्तेजित युवकों को समझाने का प्रयास किया साथ ही साथ युवकों ने जब शिकायत की बात कही तो उन्होंने लिखित शिकायत देने को कहा। प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी द्वारा दो युवकों की सरेआम पिटाई की जानकारी जब पत्रकारों को लगी तो वे भी वहां पहुंच गये और अंदर बैठे प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी उदय किरण से जब पूरे मामले के बारे में पूछा तो वे अपनी सफाई देते हुए कानून की भाषा पत्रकारों को समझाने लगे। बातचीत के दौरान उन्होंने इतना तक कह दिया कि वे चाहते है कि थाने में कोई भी बिना अनुमती प्रवेश न करे ऐसा नोटिस वे टांगना चाहते है और युवक की पिटाई के मामले में यह आरोप लगाया कि जिस जगह वे एक स्कूली लडकी को पकडकर उसके साथ वाले युवक को पीट रहे थे तो ये दोनों युवक मोबाईल से उनकी फोटो खींच रहे थे जो कि गलत था।
पत्रकारों ने उनसे यहां तक कहा कि कानून में उसकी भी धारा है तो वे अपनी बात पर अडे रहे और पूरी बात में यह जताया कि जो कानून है वो उनसे उपर नही हैं।
बहरहाल जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ पार्टी के दो युवकों की पिटाई का यह मामला यूं ही शांत होता नजर नही आता चूंकि इस मामले को लेकर कल बडी संख्या में उनके समर्थक पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहुंचकर आईपीएस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर न केवल प्रदर्शन करेंगे बल्कि खाकी वर्दीधारी अधिकारी की दादागिरी पर अंकुश लगाने की मांग भी करेंगे।