उप्र में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 1105193 से अधिक का चालान
कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए देशव्यापी लॉकडाउन के चलते उत्तर प्रदेश में बगैर पास के आने पर 1105193 वाहन चालकों का आज चालान कर उनसे 19 करोड़ रुपये से अधिक शमन शुल्क वसूला गया।
लखनऊ। कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए देशव्यापी लॉकडाउन के चलते उत्तर प्रदेश में बगैर पास के आने पर 1105193 वाहन चालकों का आज चालान कर उनसे 19 करोड़ रुपये से अधिक शमन शुल्क वसूला गया।
राज्य के पुलिस महानिरीक्षक (कानून एवं व्यवस्था) ज्योति नारायण ने मंगलवार शाम यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्यभर में लॉकडाउन कड़ाई से लागू है। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के उल्लंघन करने वाले 1105193 लोगों का चालान किया गया।
उन्होंने बताया कि इस अवधि में 42920 वाहनों को सीज किया गया। लॉकडाउन की अनदेखी के कारण वाहन चालकों से 19 करोड़ 44 लाख 39 हजार 361 रुपया शमन शुल्क के रुप में वसूला गया। उन्होंने बताया कि आदेशों का उल्लंघन करने वाले 51150 लोगों के खिलाफ धारा 188 के तहत मामले दर्ज किए गये हैं। इनके अलावा ई सी एक्ट के तहत 630 मामले दर्ज कराये गये।