तालाब में डूबने मासूम की मौत

शनिवार की सुबह 10 बजे नगर के नवागढ़ क्षेत्र में एक ह्रदय विदारक घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई;

Update: 2017-09-11 16:12 GMT

अम्बिकापुर। शनिवार की सुबह 10 बजे नगर के नवागढ़ क्षेत्र में एक ह्रदय विदारक घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। महामाया तालाब मेें डूबने से एक मासूम ने दम तोड़ दिया। मासूम की मौत की बात परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है वहीं क्षेत्रवासी भी घटना से काफी दुखी है। नगर के नवागढ़ निवासी श्रवण रवि के 7 वर्षीय पुत्र करण रवि शनिवार की सुबह 10 बजे के लगभग महामाया तालाब में नहाने के लिये गया था।

बताया जा रहा है कि इस दौरान उसके मामा व अन्य बच्चे भी साथ में थे। तालाब में नहाते-नहाते तालाब के बीच कमल गट्टे को तोडने के लिये करण आगे बढ़ा और तालाब के बीच ही वह डूब गया। उसको डूबता देख आसपास के लोग हल्ला करने लगे। यह देखकर उसके मामा ने आगे जाकर किसी तरह तालाब के अंदर से मासूम को बाहर निकाला। इस दौरान तालाब के आसपास लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी।

बच्चे के माता-पिता भी पहुंच चुके थे। तालाब के बाहर निकालने के बाद मासूस की सांस चल रही थी। उसके माता-पिता ने तत्काल आटो में लेकर मिशन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस अस्पताल में मौके पर पहुंची और आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। 

Tags:    

Similar News