यूनान में कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुंची 1000 के पार

यूनान में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (कोविड-19) के 95 नये मामले सामने आने के कारण इससे संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1061 हो गई है;

Update: 2020-03-29 02:32 GMT

एथेंस। यूनान में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (कोविड-19) के 95 नये मामले सामने आने के कारण इससे संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1061 हो गई है।

वहीं इस जानलेवा विषाणु के कारण अब तक 32 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में 25 पुरुष और सात महिला महिला शामिल है और इन सभी की औसत उम्र 73 वर्ष थी।

यूनान के स्वास्थ्य मंत्राल के प्रवक्ता सोतिरियोस सियोड्रास ने बताया कि 69 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है।

Full View

Tags:    

Similar News