आईजी कल्लुरी जगदलपुर लौटे;पुलिस महानिरीक्षक से अन्यत्र पदस्थापना मांगा

रायपुर ! बस्तर आईजी एसआरपी कल्लूरी जगदलपुर लौट आए है उन्होंने अपने संदर्भ में चल रही चर्चाओं का खंडन किया है।;

Update: 2017-02-07 03:59 GMT

रायपुर !  बस्तर आईजी एसआरपी कल्लूरी जगदलपुर लौट आए है उन्होंने अपने संदर्भ में चल रही चर्चाओं का खंडन किया है। पत्रकारों को वाट्सएप के माध्यम से स्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि वे एक-दो दिनों में रायपुर आकर पुलिस महानिदेशक से मुलाकात करेंगे। आईजी कल्लूरी ने स्पष्ट किया है कि वे चिकित्सकीय परामर्श के बाद आज जगदलपुर में अपने परिवार के पास लौट आए हैं। लौटने के बाद उन्होंने बताया कि चिकित्सकों के अनुसार उन्हें तत्काल किसी प्रकार की चिकित्सा की जरूरत नहीं है इसलिए वे अब छुट्टी से वापस लौट रहे हैं। सूत्रों के अनुसार उन्होंने पुलिस महानिदेशक एएन उपाध्याय को अपनी मंशा से अवगत करा दिया है। एवं स्वेच्छा से अन्यत्र कहीं भी पदस्थ होना चाहते हैं ताकि पुन: अपनी सेवाएं सरकार को दे सके। इस सिलसिले में वे एक दो दिनों के भीतर राजधानी आएंगे। जहां अधिकारियों से चर्चा करेंगे ऐसी भी संभावना है कि कल्लूरी मुख्यमंत्री डॉ. रमनसिंह से भी मुलाकात करेंगे। फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। मुख्यमंत्री से उन्हें स्वीकृति मिली है या नहीं।
उल्लेखनीय है कि नक्सली मूठभेड़ एवं जनवादी नेताओं से प्रताडऩा के आरोप आईजी कल्लूरी पर लगे हैं जिसके बाद वे स्वास्थ्यगत कारणों से छुट्टी पर चले गए थे। वहीं सरकार ने उनके स्थान पर बस्तर डीआईजी पी सुंदरराज को बनाकर उन्हें कल्लूरी का चार्ज दे दिया है।

 

 

Tags:    

Similar News