उन्नाव पीड़िता के बारे में मिल रहे समाचारों से आहत हूं: प्रियंका

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के उन्नाव में बलात्कार पीड़िता को जलाने की घटना पर गहरा क्षोभ व्यक्त किया

Update: 2019-12-05 18:20 GMT

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के उन्नाव में बलात्कार पीड़िता को जलाने की घटना पर गहरा क्षोभ व्यक्त करते हुए कहा है कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की हालत बहुत खराब है और पीड़िता के बारे में मिल रही खबरों से वह आहत हैं।

श्रीमती वाड्रा ने गुरुवार को ट्वीट किया,“ उन्नाव पीड़िता के स्वास्थ्य को लेकर आ रहे समाचारों से मन आहत है। ईश्वर से प्रार्थना है कि पीड़िता जल्द स्वस्थ हो। कल भाजपा सरकार का बयान था कि उत्तर प्रदेश में सब ठीक है। आज एक बयान और आया लेकिन लगता है कि कानून-व्यवस्था के बारे में झूठी बयानबाज़ी तथा झूठा प्रचार करने की ज़िम्मेदारी मुख्यमंत्री और उत्तर प्रदेश सरकार ने उठा रखी है।”

उन्नाव पीड़िता के स्वास्थ्य समाचार से मन आहत है। ईश्वर से प्रार्थना है कि पीड़िता जल्द स्वस्थ हो।

कल भाजपा सरकार का बयान था यूपी में सब ठीक है। आज एक बयान और आया। लेकिन क़ानून व्यवस्था के बारे में झूठी बयानबाज़ी व झूठा प्रचार करने की ज़िम्मेदारी CM और उप्र सरकार की ही है।#Unnao

— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) December 5, 2019

गौरतलब है कि उन्नाव के बिहार क्षेत्र में आज तड़के कुछ लोगों ने रायबरेली अपने वकील से मिलने जा रही बलात्कार पीड़िता काे जिंदा जलाकर मारने का प्रयास किया,जिससे वह करीब 90 प्रतिशल झुलस गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को सरकारी खर्च पर पीड़िता को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने को कहा है।
 

Full View

Tags:    

Similar News