हैदराबाद : वाहन ने राहगीरों को कुचला, एक की मौत

 हैदराबाद में शनिवार सुबह एक अनियंत्रित वाहन ने राहगीरों को कुचल दिया, जिसमें एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए;

Update: 2017-04-08 12:49 GMT

हैदराबाद ।  हैदराबाद में शनिवार सुबह एक अनियंत्रित वाहन ने राहगीरों को कुचल दिया, जिसमें एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। घटना मूसापेट की है, जब एक तेज रफ्तार वाहन ने दूसरे वाहन से आगे निकलने की होड़ में फुटपाथ पर पैदल चल रहे लोगों को टक्कर मार दी। घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां गंभीर रूप से घायल (45) ज्योति ने दम तोड़ दिया। 

हादसे में चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत नाजुक बनी हुई है। सीसीटीवी फुटेज से पता चलता है कि वाहन चालक ने अपने से आगे चल रहे एक वाहन से बायीं ओर से आगे निकलने का प्रयास किया और इस दौरान पैदल चल रहे लोगों को टक्कर मार दी। राहगीरों में अधिकांश सुबह के वक्त चहलकदमी करने वाले लोग थे।घटना के बाद चालक फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Tags:    

Similar News